1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या हुई 35, कर्फ्यू जारी

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या हुई 35, कर्फ्यू जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 14, 2016 08:59 am IST,  Updated : Jul 14, 2016 09:03 am IST

कश्मीर में हिंसा में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है जबकि 1600 लोग घायल हुए हैं जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के चार ज़िलों, श्रीनगर के 8 थाना क्षेत्रों और

Srinagar- India TV Hindi
Srinagar

कश्मीर में हिंसा में मरने वालों की संख्या 35 तक पहुंच गई है जबकि 1600 लोग घायल हुए हैं जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। दक्षिण कश्मीर के चार ज़िलों, श्रीनगर के 8 थाना क्षेत्रों और उत्तर कश्मीर के सभी इलाकों में कर्फ्यू जारी है।

आतंकी बुरहान वानी की मौत के विरोध में बंद के आव्हान को देखते हुए सुरक्षा का भारी बंदोबस्त किया गया है। बंद 15 जुलाई तक रहेगा। पिछले शुक्रवार को सुरक्षा बल ने एक मुठभेड़ में आतंकी बुरहान को मार गिराया था और तभी से घाटी में हिंसा जारी है।

साउथ कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां तथा उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, सोपोर, पल्हालन मागम और पत्तन शहरों में आज भी कर्फ़्यू जारी है।

इस बीच अलगाववादी नेता यासीन मलिक को गिरफ़्तार कर लिया गया। प्रशासन ने शुक्रवार से हुर्रियत नेता सय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज़ उमर फ़ारुक़, मोहम्मद अशरफ़ सहराई, नईम अहमद ख़ान, अयाज़ अकबर, पीर सैफ़ुल्लाह, अल्ताफ़ अहमद शाह आदि नेताओं को शुक्रवार शाम से नज़रबंद कर रखा है।

कश्मीर में हिंसा के बाद से इंटरनेट सेवा बंद है और ट्रेन भी नहीं चल रही हैं। कर्फ़्यूग्रस्त इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है। बलटाल और पहलगाम मार्गों पर अमरनाथ यात्रा जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत