1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बातचीत हो रही है लेकिन कितना हल निकलेगा इसकी गारंटी नहीं, चीन के मुद्दे पर राजनाथ सिंह का बयान

बातचीत हो रही है लेकिन कितना हल निकलेगा इसकी गारंटी नहीं, चीन के मुद्दे पर राजनाथ सिंह का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 01:47 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 01:48 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हो रही बाचचीत के बारे में कहा कि बातचीत तो हो रही है लेकिन इससे कितना हल निकलेगा इसकी गारंटी नहीं। राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह के स्तकना में बोल रहे थे।

Defense Minister Rajnath Singh Speech in Leh on China- India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh Speech in Leh on China Image Source : DEFENSE MINISTRY TWITTER

लेह। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हो रही बाचचीत के बारे में कहा कि बातचीत तो हो रही है लेकिन इससे कितना हल निकलेगा इसकी गारंटी नहीं। राजनाथ सिंह शुक्रवार को लेह के स्तकना में बोल रहे थे। रक्षा मंत्री लेह दौरे पर हैं और वहां पर उन्होंने रक्षा तैयारियों का जायजा लिया है। सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक कमजोर देश नहीं है और दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं कर सकती।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “बॉर्डर पर विवाद को हल करने के लिए बातचीत हो रही है, लेकिन किस हद तक यह हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता, मैं सिर्फ इसकी गारंटी दे सकता हूं कि दुनिया की कोई ताकत भारत की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं कर सकती। अगर बातचीत से हल निकलता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों से कहा, “हाल में पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच जो कुछ हुआ और हमारे सैनिकों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए, मैं उनके लिए दुखी हूं और उन्हें श्रदधांजलि अर्पित करता हूं।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की लेह यात्रा के दौरान सेना प्रमुख जनरल एमएन नरवणे और सीडीएस बिपिन रावत भी साथ हैं।

सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक कमजोर देश नहीं है। चीनी सैनिकों के साथ लोहा लेते हुए शहीद हुए 20 सैनिकों पर रक्षा मंत्री ने कहा कि सैनिकों का बलिदान व्यर्थ जाने नहीं दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने सैनिकों से कहा कि आपका बलिदान और वीरता हमें प्रेरित करती है, उन्होने कहा कि राष्ट्रीय गौरव हमारी ताकत है और उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत