1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विधानसभा चुनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिन में करेंगे 54 चुनावी सभाएं, ये है पूरा शेड्यूल

विधानसभा चुनाव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिन में करेंगे 54 चुनावी सभाएं, ये है पूरा शेड्यूल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2021 01:59 pm IST,  Updated : Mar 03, 2021 01:59 pm IST

रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान 18 दिनों में 54 सभाओं को संबोधित करेंगे।

विधानसभा चुनाव:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिन में करेंगे 54 चुनावी सभाएं, ये है पूरा शेड्यूल- India TV Hindi
विधानसभा चुनाव:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 दिन में करेंगे 54 चुनावी सभाएं, ये है पूरा शेड्यूल Image Source : PTI

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान 18 दिनों में 54 सभाओं को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह रोजाना औसतन तीन सभाएं करेंगे। जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिम बंगाल में 10 दिन, असम में 3 दिन, तमिलनाडु में 2 दिन, केरल में 2 दिन और पुडुचेरी में एक दिन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंग। 

आपको बता दें कि 4 राज्यों (पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल) समेत केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। जबकि, असम में 3 चरणों में और केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक-एक चरण में मतदान होगा। वहीं सभी चारों राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के नतीजे 2 मई को आएंगे।यहां देखिए सभी चुनावी राज्यो के चुनाव का पूरा शेड्यूल।

कितने दिन किस राज्य में होगी राजनाथ सिंह की सभा

  1. पश्चिम बंगाल-10 दिन
  2. असम-तीन दिन
  3. तमिलनाडु-2 दिन
  4. केरल-2 दिन
  5. पुडुचेरी-1 दिन
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत