1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: मोतीनगर में फैक्ट्री की छत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली: मोतीनगर में फैक्ट्री की छत गिरने से बड़ा हादसा, 7 लोगों की मौत, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 03, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Jan 04, 2019 06:42 am IST

दिल्ली के मोतीनगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पंखा बनाने वाले एक फैक्ट्री की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है।

Delhi Building collapse- India TV Hindi
Delhi Building collapse

नई दिल्ली: दिल्ली के मोतीनगर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां पंखा बनाने वाले एक फैक्ट्री की छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद छत गिरी है। बता दें कि मोतीनगर के सुदर्शन पार्क के पास फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। करीब 15 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल राहत बचाव में कई टीम जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात आठ बजकर 48 मिनट पर इस संबंध में सूचना मिली थी और दमकल की आठ गाड़ियों को एंबुलेंसों के साथ मौके पर भेजा गया था। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया, ‘‘एलपीजी सिलेंडर विस्फोट की यह घटना सुदर्शन पार्क क्षेत्र में हुई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत