1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जामिया हिंसा: दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने शाह से मिलने का समय मांगा

जामिया हिंसा: दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने शाह से मिलने का समय मांगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 16, 2019 01:42 pm IST,  Updated : Dec 16, 2019 01:42 pm IST

नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा है।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए समय मांगा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं। दिल्ली में तुरंत शांति बहाल की जाए- इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा है।''

बता दें कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति सोमवार सुबह भी तनावपूर्ण बनी हुई है और कई छात्र-छात्राएं अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यहां चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। रविवार को आगजनी और हिंसा की घटनाओं के बाद पुलिसकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में घुस आए थे और लाठी चार्ज किया था।

सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं। छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय परिसर में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा शनिवार को कर दी थी। परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत