1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव, शक के बाद गार्ड पर केस दर्ज

दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव, शक के बाद गार्ड पर केस दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 09:49 pm IST

दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां के एक गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके तब्लीगी जमात अनुयायी होने की बात सामने आई है।

दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी...- India TV Hindi
दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां के एक गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके तब्लीगी जमात अनुयायी होने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। डिफेंस कॉलोनी पुलिस के अनुसार, आरोपी गार्ड मुस्तकीम की गतिविधि कोरोना के तीनों मरीजों के घर के आसपास पाई गई, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

इन तीनों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गार्ड तीन अप्रैल से ही लापता है। इसके बाद ही पुलिस को इस मामले में उसकी भूमिका पर संदेह हुआ।

परिवार उसी समय से एकांतवास में है। मुस्तकीम को दिल्ली के ओखला इलाके का निवासी बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि उसने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शिरकत की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत