1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में एजुकेशन डायरेक्टर के तबादले को लेकर राजनीति, मनीष सिसोदिया ने कहा हमसे पूछा तक नहीं

दिल्ली में एजुकेशन डायरेक्टर के तबादले को लेकर राजनीति, मनीष सिसोदिया ने कहा हमसे पूछा तक नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2020 10:38 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 10:38 pm IST

मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर के ट्रांसफर के मामले पर अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि ट्रांसफ़र को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ सलाह तक नहीं की।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम ने दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर के ट्रांसफर के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि ट्रांसफ़र को लेकर गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ सलाह तक नहीं की।

सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''सरकारी स्कूलों के 98% नतीजे आने के एक हफ़्ते के अंदर दिल्ली के एजुकेशन डायरेक्टर को केंद्र सरकार ने अंडमान ट्रांसफ़र कर दिया। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार के साथ सलाह तक नहीं की। अमित शाह जी! क्या यह दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की सजा है?''

बता दें कि हाल ही में सीबीएसई ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे और इस बार दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूलों में 98 प्रतिशत बच्‍चे पास हुए हैं जो कि नया रिकॉर्ड है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत