1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में फिल्मी अंदाज में बाइक पर किस करते कपल का वीडियो वायरल

दिल्ली में फिल्मी अंदाज में बाइक पर किस करते कपल का वीडियो वायरल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2019 09:11 am IST,  Updated : May 04, 2019 04:12 pm IST

लड़का बाइक चला रहा था जबकि लड़की आगे टंकी पर बैठकर लड़के की बाहों में लिपटी और किस करती नजर आई। युवा कपल की इस गतिविधि का 18 सेकंड के वीडियो को दिल्ली के आईपीएस एचजीएस धालीवाल ने शेयर किया था।

दिल्ली में फिल्मी अंदाज में बाइक पर किस करते कपल का विडियो वायरल- India TV Hindi
दिल्ली में फिल्मी अंदाज में बाइक पर किस करते कपल का विडियो वायरल

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का और लड़की एक दूसरे को बाइक पर हग और किस करते दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह कि लड़का बाइक चला रहा था जबकि लड़की आगे टंकी पर बैठकर लड़के की बाहों में लिपटी और किस करती नजर आई। युवा कपल की इस गतिविधि का 18 सेकंड के वीडियो को दिल्ली के आईपीएस एचजीएस धालीवाल ने शेयर किया था।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मोटर व्हीकल ऐक्ट में नए सेक्शन की जरूरत है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में कपल बाइक स्टंट करता नजर आ रहा है। वीडियो में कपल का चेहरा या बाइक का नंबर नजर नहीं आ रहा है, लेकिन लड़की आगे टंकी पर बैठी हुई है।

यह मामला राजौरी गार्डन क्रॉसिंग की बताई जा रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। डीसीपी (वेस्ट) मोनिका भारद्वाज ने अपील की है कि वीडियो शूट करनेवाला आकर उनसे मिले और मामले की अधिक जानकारी दे। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मामला आईपीसी के सेक्शन 279 (खतरनाक ड्राइविंग) का बनता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत