1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: आज टूट सकता है 119 साल का रिकॉर्ड, हो सकता है दिसंबर का सबसे ठंडा दिन

दिल्ली: आज टूट सकता है 119 साल का रिकॉर्ड, हो सकता है दिसंबर का सबसे ठंडा दिन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 30, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Dec 30, 2019 04:17 pm IST

ठंड के लिहाज से दिल्ली में आज 119 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने यह अनुमान लगाया है।

People warm themselves near a bonfire during a cold and foggy morning in New Delhi.- India TV Hindi
People warm themselves near a bonfire during a cold and foggy morning in New Delhi. Image Source : PTI

नई दिल्ली: ठंड के लिहाज से दिल्ली में आज 119 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, ‘पिछले 119 सालों में आज दिसंबर के महीने का दिल्ली में सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड होने की संभावना है। क्योंकि, दोपहर 2:30 बजे तक दिन के तापमान में असामान्य रूप से गिरावट आई है। इस समय पर सफदरजंग में सबसे ठंडा होने के साथ 9.4 डिग्री सेल्सियस और पालम में 9.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।’

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे तक दिल्ली के आर्यनगर में 7.8 डिग्री सेल्सियस, रिड्ज में 8.4 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड पर 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम विभाग को अनुमान है कि दिल्ली के सफदरजंग में 1901 के बाद दिसंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इससे पहले 28 दिसंबर 1997 को एतिहासिक 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत