1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: साथी के साथ दिल्ली की स्नैचर लड़की गिरफ्तार, पलक झपकते ही मोबाईल स्नैच कर लेती थी चांदनी

VIDEO: साथी के साथ दिल्ली की स्नैचर लड़की गिरफ्तार, पलक झपकते ही मोबाईल स्नैच कर लेती थी चांदनी

 Written By: Abhay Parashar
 Published : Jul 25, 2019 11:20 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 11:20 pm IST

दिल्ली पुलिस ने साथ की साथ एक लड़की स्नैचर को गिरफ्तार किया है। स्नैचर लड़की का नाम चांदनी है।

snatcher arrested- India TV Hindi
snatcher arrested

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने साथ की साथ एक लड़की स्नैचर को गिरफ्तार किया है। स्नैचर लड़की का नाम चांदनी है। 23 जुलाई को दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में एक लड़की ने एफआईआर दर्ज कराई जिसमें बताया गया कि वो बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी बाइक सवार एक लड़की ने उसका फोन स्नैच कर लिया और उस बाइक को एक लड़का चला रहा था।

इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जिसमें स्कूटी पर जा रहे लड़के और लड़की को पीड़त लड़की ने पहचान लिया।

आज पिकेट चैकिंग के दौरान इन दोनों स्नैचर्स को जिसमें एक लड़की स्नैचर शामिल है को गिरफ्तार किया। इनके नाम है चांदनी (22) और मोना लड़का (18)। पुलिस ने इनके पास से स्नैच किया मोबाइल, वारदात में शामिल स्कूटी समेत एक बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत