1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा होंगे CBI के नए चीफ

दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा होंगे CBI के नए चीफ

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 19, 2017 09:23 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 09:32 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को आज सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी। समिति में भारत

alok kumar verma- India TV Hindi
alok kumar verma

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा को आज सीबीआई का निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी। समिति में भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वर्मा को सीबीआई प्रमुख बनाया गया है। सीबीआई निदेशक के पद से दो दिसंबर को अनिल सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद एक महीने से अधिक वक्त से यह पद खाली था। फिलहाल गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना देश की प्रमुख जांच एजेंसी के अंतरिम निदेशक हैं।

अरूणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्मा ने 29 फरवरी, 2016 को दिल्ली पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी।

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले 59 वर्षीय वर्मा दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, मिजोरम और आईबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किये जाने से पहले वह यहां तिहाड़ जेल के महानिदेशक थे। सीबीआई प्रमुख के रूप में उनका 2 साल का कार्यकाल होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत