1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के परिवार के सदस्यों के लिए शुरू की हेल्पलाइन

दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों के परिवार के सदस्यों के लिए शुरू की हेल्पलाइन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 03:00 pm IST

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के वास्ते लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रात-दिन काम कर रहे अपने कर्मियों के परिवार के सदस्यों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया है।

Delhi police, helpline, family members- India TV Hindi
Delhi police launches helpline for family members of its personnel  Image Source : PTI

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के वास्ते लागू लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रात-दिन काम कर रहे अपने कर्मियों के परिवार के सदस्यों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर शुरू किया है। अधिकारियों ने मंगलवार बताया कि पुलिस ने एसटीडी सुविधा के साथ '011-27491208' हेल्पलाइन नंबर की सोमवार को शुरुआत की। इस पर दिल्ली पुलिस अधिकारियों के परिवार वाले उनका (कर्मियों का) हाल-चाल जान सकते हैं।

स्वास्थ्य कर्मी जहां कारोना वायरस के खिलाफ अस्पतालों में लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं पुलिस कर्मी लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़कों पर तैनात हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परेशानी की इस घड़ी में यह हेल्पलाइन नम्बर पुलिस कर्मियों के परिवार तक उनकी जानकारी पहुंचाने के एक अतिरिक्त स्रोत के तौर पर काम करेगा। दिल्ली पुलिस के कई अधिकारियों के परिवार उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार आदी राज्यों में रहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत