1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ताहिर हुसैन का घर दिल्ली पुलिस ने किया सील, अब घर में कोई बाहरी नहीं जा सकता

ताहिर हुसैन का घर दिल्ली पुलिस ने किया सील, अब घर में कोई बाहरी नहीं जा सकता

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Feb 27, 2020 06:31 pm IST,  Updated : Feb 27, 2020 06:55 pm IST

राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के चांदबाग स्थित घर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है।

Delhi Police seals home belonging to AAP Councillor Tahir...- India TV Hindi
Delhi Police seals home belonging to AAP Councillor Tahir Hussain in North East Delhi

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नेहरू विहार से आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद मोहम्मद ताहिर हुसैन के चांदबाग स्थित घर को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया है। अब ताहिर के घर में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है। बात दें कि ताहिर हुसैन पर आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या करवाने का भी आरोप लगाया जा रहा है, हालांकि ताहिर हुसैन ने इंडिया टीवी से कहा कि उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में मोहरा बनाया जा रहा है। भीड़ दरवाजा तोड़कर उनके घर में घुसी और छत पर जाकर पथराव किया। उन्होंने दंगों में किसी भी तरह से शामिल होने से इंकार किया।

आपको बता दें कि ताहिर हुसैन साल 2017 में हुए एमसीडी चुनाव में नेहरू विहार पर आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीतकर पार्षद चुने गए। वेबसाइट myneta.com के अनुसार साल 2017 में ताहिर हुसैन की उम्र 40 साल थी और वो 8वीं कक्षा तक पास हैं। पिछले चुनाव में उन्हें 13 हजार 447 मिले और उन्होंने 626 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के अरुण सिंह भाटी को हराकर पार्षद की कुर्सी हासिल की। भाजपा को इस सीट पर 12,821 वोट मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत