1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में किसान कानून के विरोध में आगजनी, इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

दिल्ली में किसान कानून के विरोध में आगजनी, इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 28, 2020 09:28 am IST,  Updated : Sep 28, 2020 02:56 pm IST

किसान कानून का विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजपथ पर आगजनी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।

Delhi, farmers- India TV Hindi
दिल्ली में किसान कानून के विरोध में आगजनी, इंडिया गेट पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में लगाई आग

नई दिल्ली:  किसान बिल का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने राजपथ पर आगजनी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता  एक ट्रक में पुराने ट्रैक्टर को लोड कर राजपथ पर लेकर आए और बीच सड़क पर ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पा लिया।  वहीं, दिल्ली पुलिस ने राजपथ पर ट्रैक्टर जलाने के मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। इन पांचों के नाम मंजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधु, राहुल, साहिब और सुमित है। पुलिस को जांच में पता चला है कि ट्रैक्टर संदीप सिंह भुल्लर का है जो कि युवा कांग्रेस का सचिव है। संदीप भटिंडा का रहनेवाला है और उसने 19 सितंबर को  58 हजार रुपये में ट्रैक्टर खरीदा था।

दमकल अधिकारियों के अनुसार उन्हें सुबह सात बजकर 42 मिनट पर घटना की जानकारी मिली और दमकल की दो गाड़ियों को तुरन्त मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, ‘‘ करीब 15-20 लोग सुबह सवा सात से साढ़े सात बजे के बीच इकट्ठे हुए और उन्होंने ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। आग बुझा दी गई है और ट्रैक्टर वहां से हटा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ।’’ 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत