1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: पत्नी के अवैध संबंधों के शक में किशोर ने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला

दिल्ली: पत्नी के अवैध संबंधों के शक में किशोर ने दुधमुंहे बच्चे को मार डाला

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 22, 2018 07:46 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 07:46 am IST

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था और वह बच्चा उसका नहीं था...

representational image
 - India TV Hindi
representational image  

नई दिल्ली: पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में एक किशोर ने यहां अपने दो महीने के बच्चे की हत्या कर दी। उसे शक था कि यह बच्चा उसका नहीं है। पुलिस ने कहा कि यह घटना बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में आज शाम हुई। बच्चे के पिता ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे की मां भी नाबालिग है। दोनों की दस महीने पहले ही शादी हुई थी।

पिता ने वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी पत्नी बच्चे को उसके पास छोड़कर पालिका बाजार में सेल्सगर्ल की नौकरी की तलाश में गई थी। जब वह वापस लौटी तो बच्चा बेसुध पड़ा था और उसका पति वहां नहीं थी। वह बच्चे को अस्पताल लेकर गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था और वह बच्चा उसका नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत