1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jan 01, 2021 09:56 am IST

शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ नए साल का आगाज हुआ। नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। 

Delhi Temprature measure minimum 1.1 degree celsius on new year january 2021 दिल्ली में कड़ाके की ठं- India TV Hindi
दिल्ली में कड़ाके की ठंड, पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का Image Source : FILE/PTI

नई दिल्ली. शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ नए साल का आगाज हुआ। नए साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। IMD के रिजनल हेड कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह 6 बजे बहुत घना कोहरा छा गया, जिस वजह से कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल पालम और सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर से कम है।

पढ़ें- Happy New Year: 'दिल्ली NCR में ऐसा कोहरा कभी नहीं देखा'

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने दी खुशखबरी, अभी दौड़ती रहेंगी ये ट्रेनें

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
नए साल 2021 (New Year) के पहले ही दिन घने कोहरे ने दिल्ली NCR को अपने आगोश में ले लिया। सुबह छह बजे से ही कोहरा बढ़ने लगा है और कुछ ही क्षणों में दृश्यता लगभग शून्य हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली एनसीआर में इस तरह का कोहरा पहले कभी नहीं देखा। कोहरे के कारण वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

सबसे बुरी हालत विभिन्न राजमार्गों पर देखने को मिली, जहां सरपट दौड़ने वाले वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे थे। कई जगहों पर वाहन चालक बुरी तरह असमंजस में नजर आए क्योंकि घने कोहरे के कारण कहां जाना है, किधर मुड़ना है, कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर घने कोहरे की वजह से परेशान एक व्यक्ति ने बताया, "मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत