1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली हिंसा: अबतक 630 लोग गिरफ्तार, 123 FIR दर्ज

दिल्ली हिंसा: अबतक 630 लोग गिरफ्तार, 123 FIR दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2020 06:21 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 06:21 pm IST

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार शाम जानकारी दी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के संबंध में अब तक 123 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और  630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Delhi- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। दिल्ली में हिंसा फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 630 लोगों को हिरासत में लिया है। हिंसा को लेकर कुल 123 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस के PRO एमएस रंधावा ने दी।

आपको बता दें कि दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में शुक्रवार को चार और लोगों की मौत के साथ सांप्रदायिक हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुरुवार तक मृतकों की संख्या 38 थी। अब तक गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 38, लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में तीन और जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सोमवार से शांति बहाली के लिए सैंकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों के लगभग सात हजार जवानों की तैनाती की गई है। सांप्रदायिक दंगों में ढाई सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। दंगा प्रभावित मुख्य क्षेत्रों में जाफराबाद, मौजपुर, चाँद बाग, खुरेजी खास और भजनपुरा शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत