1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Forecast: गर्मी से मिलेगी राहत, जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Forecast: गर्मी से मिलेगी राहत, जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 09, 2021 04:10 pm IST,  Updated : Jul 09, 2021 06:06 pm IST

मौसम विभाग के वैज्ञानिक चरण सिंह ने बताया कि विश्लेषण के मुताबिक आज यानि शुक्रवार (9 जुलाई) से बारिश शुरू हो जाएगी। 11,12,13 जुलाई को देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी।

खुशखबरी: जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी- India TV Hindi
खुशखबरी: जानें दिल्ली में कब आएगा मानसून, मौसम विभाग ने दी जानकारी Image Source : PTI FILE PHOTO

नई दिल्ली। मॉनसून के आगमन में देरी के चलते दिल्ली में मानसून को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ताजा अपडेट जारी किया है। बीते गुरुवार की रात हल्की बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक चरण सिंह ने बताया कि विश्लेषण के मुताबिक आज यानि शुक्रवार (9 जुलाई) से बारिश शुरू हो जाएगी। 11,12,13 जुलाई को देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्रों में भारी वर्षा होगी। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में मानसून आ जाएगा। आईएमडी ने यह भी अनुमान जताया है कि शुक्रवार को गरज के साथ बारिश हो सकती है तथा अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

11 से 14 जुलाई के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारें

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, भारत में 11 से 14 जुलाई के बीच अगले 72 घंटों में मानसून की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी जिससे दिल्ली और पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के अन्य बचे हुए हिस्सों में मानसून की शुरुआत होगी। स्काईमेट वेदर के अनुसार 11 जुलाई को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे देश के मध्य और उत्तरी भागों में कमजोर मानसून चरण समाप्त हो जाएगा। महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।

जानिए देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। इनके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों और दिल्ली में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है। अगले पांच दिनों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में व्यापक बारिश का अनुमान है। यूपी में बारिश से राहत मिलने के आसार हैं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। 11-12 जुलाई को राजस्थान समेत कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत