1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: चार वर्षों में शनिवार सबसे ठंडा दिन, रविवार को भी बारिश के आसार

दिल्ली: चार वर्षों में शनिवार सबसे ठंडा दिन, रविवार को भी बारिश के आसार

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 02, 2019 08:25 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 08:25 pm IST

दिल्ली में शनिवार को पिछले चार वर्षों का सबसे ठंडा दिन रहा जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Delhi Weather File Photo- India TV Hindi
Delhi Weather File Photo

नयी दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को पिछले चार वर्षों का सबसे ठंडा दिन रहा जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे था। यह पिछले तीन वर्षों में सबसे कम तापमान रहा। 

वर्ष 2018 के मार्च में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए थे जबकि 2017 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री और 17 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं 2016 में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहा था। राष्ट्रीय राजधानी में बारिश भी हुई जिससे दिल्लीवासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे तक महानगर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दो मिमी बारिश दर्ज हुई। आर्द्रता 98 और 59 फीसदी के बीच रही। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है और तेज हवा के साथ बारिश के छींटे भी पड़ सकते हैं। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 डिग्री और 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत