1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घने कोहरे से ढका दिल्ली-NCR, थमी वाहनों की रफ्तार

घने कोहरे से ढका दिल्ली-NCR, थमी वाहनों की रफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2016 09:19 am IST,  Updated : Nov 30, 2016 09:19 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली में लोग बुधवार सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें आसपास घना कोहरा नज़र आया। कोहरे की वजह से लोगों को सड़कों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने की

Fog- India TV Hindi
Fog

नई दिल्ली: दिल्ली में लोग बुधवार सुबह जब सोकर उठे तो उन्हें आसपास घना कोहरा नज़र आया। कोहरे की वजह से लोगों को सड़कों पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली समेत-एनसीआर के शहरों में गाड़ियों की रफ़्तार काफी धीमी रही।

इसके साथ ही दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर कुछ उड़ाने प्रभावित हुई हैं साथ ही कुछ फ्लाइट के डिले होने की भी जानकारी मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक तापमान में गिरावट के बाद हवा की गुणवत्ता में भी कमी आ रही है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में न्यूनतम तापमान क़रीब दस डिग्री दर्ज किया गया। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली में सर्दी के मौसम में धुंध बढ़ने के साथ हवा में प्रदूषित कणों की समस्या और गहराएगी। जानकार मानते हैं कि प्रदूषित हवा में सांस लेने से बच्चों में दिल और दिमाग से संबंधित बीमारियां कम उम्र में हो सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश  समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत