1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रविवार को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस छोड़ने वाले राधाकृष्ण विखे की लग सकती है लॉटरी

रविवार को होगा फडणवीस कैबिनेट का विस्तार, कांग्रेस छोड़ने वाले राधाकृष्ण विखे की लग सकती है लॉटरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2019 05:57 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 05:57 pm IST

कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी भी दी थी।

devendra- India TV Hindi
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस Image Source : TWITTER

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार का रविवार को मुहूर्त निकला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह  11 बजे राजभवन में कैबिनेट विस्तार होगा। इस कैबिनेट विस्तार में 7 नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे के कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है और कई नए चेहरे फडणवीस कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस छोड़कर आए राधाकृष्ण विखे पाटिल की मंत्रिमंडल विस्तार में लाटरी लग सकती है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की थी। उन्होंने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी भी दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत