1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सेंट्रल दिल्ली की DM निधि श्रीवास्तव ने खुद को किया क्वॉरन्टीन, कोरोना की चपेट में आया था ड्राइवर

सेंट्रल दिल्ली की DM निधि श्रीवास्तव ने खुद को किया क्वॉरन्टीन, कोरोना की चपेट में आया था ड्राइवर

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : May 01, 2020 02:17 pm IST,  Updated : May 01, 2020 02:26 pm IST

सेंट्रल दिल्ली की डीएम निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को खुद को क्वॉरन्टीन कर लिया। दरअसल, उनके ड्राइवर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है।

Central Delhi DM Nidhi Srivastava quarantined latest news update- India TV Hindi
डीएम निधि श्रीवास्तव के ड्राइवर की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही आई है। PTI Representational

नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली की डीएम निधि श्रीवास्तव ने शुक्रवार को खुद को क्वॉरन्टीन कर लिया। दरअसल, उनके ड्राइवर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चला है। डीएम निधि श्रीवास्तव के ड्राइवर की जांच रिपोर्ट शुक्रवार को ही आई है।

कोरोना वायरस का कहर देश के जिन हिस्सों पर सबसे ज्यादा टूटा है उनमें दिल्ली भी शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी और डॉक्टर भी काफी बड़ी संख्या में इस खतरनाक वायरस के शिकार हुए हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार रात तक कुल मामलों की संख्या 3515 हो गई है जिनमें 2362 सक्रिय मामले है। इस वायरस से उपचार के बाद 1094 लोग स्वस्थ हो चुके है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत