1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जिंदगी पर भारी पड़ा क्रिकेट का जश्न, डॉक्टर का मिडनाइट मर्डर

Video: जिंदगी पर भारी पड़ा क्रिकेट का जश्न, डॉक्टर का मिडनाइट मर्डर

 Written By: IANS
 Published : Mar 25, 2016 05:22 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 05:22 pm IST

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे 41 वर्षीय दंत चिकित्सक की गेंद सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को जा लगी, जिसके बाद हुई बहस में कुछ लोगों ने दंत

doctor murder- India TV Hindi
doctor murder

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटे के साथ क्रिकेट खेल रहे 41 वर्षीय दंत चिकित्सक की गेंद सड़क पर एक मोटरसाइकिल सवार को जा लगी, जिसके बाद हुई बहस में कुछ लोगों ने दंत चिकित्सक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में बुधवार आधी रात को यह जघन्य वारदात हुई। दंत चिकित्सक पकंज नारंग अपने बेटे के साथ घर में क्रिकेट खेल रहे थे।

गेंद घर की बालकनी से निकल कर मोटरसाइकिल सवार को जा लगी। इसके बाद बहस शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि बाइकसवार ने अपने 10 दोस्तों को बुला लिया और नारंग को घर से खींचकर डंडों और ईंटों से पीट-पीट कर मार डाला।

बताया गया है कि चिकित्सक के एक रिश्तेदार ने इसमें हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी हमला किया गया। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंच पाती, हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने इस मामले में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चार किशोरों को भी पकड़ा गया है। ये सभी झुग्गी बस्तियों में रहते हैं।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत