1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल: स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म के लिए 11 हिरासत में

केरल: स्कूली छात्राओं से दुष्कर्म के लिए 11 हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : Dec 12, 2015 02:03 pm IST,  Updated : Dec 12, 2015 02:03 pm IST

केरल के पथनामथित्ता जिले में दो स्कूली छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

crime- India TV Hindi
crime

तिरुवनंतपुरम: केरल के पथनामथित्ता जिले में दो स्कूली छात्राओं के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से अधिकांश स्कूली छात्र हैं। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर घटना के लिए जिम्मेदार रहे लोगों को हिरासत में ले लिया है। चेन्निथला ने कहा, "हिरासत में लिए गए 11 लोगों में से अधिकांश 11वीं कक्षा के छात्र हैं।"

चेन्निथला ने कहा, "पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक मिस्ड कॉल से शुरू हुई घटना एक बेहद दुखद हादसे में तब्दील हो गई।"

बताया गया है कि 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाली दोनों छात्राओं को डरा-धमका कर जबरन उठा लिया गया था। यह घटना पहले पिछले शुक्रवार को और उसके अगले दिन दोबारा घटित हुई। शिकायत के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। छात्राओं को दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उनके बयान दर्ज किए। उसके बाद दोनों को चिकित्सा मुहैया कराई गई और फिर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

पुलिस इन 11 लोगों से इस बारे में पूछताछ कर रही है कि कहीं इस घटना में अन्य लोग भी संलिप्त तो नहीं रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत