1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में एन्काउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में एन्काउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 10:57 am IST,  Updated : Jan 07, 2020 11:46 am IST

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया।

Encounter - India TV Hindi
Encounter 

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एन्काउंटर शुरू हो गया। कई घंटे चले इस एन्काउंटर के बीच सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस बीच खबर मिली है कि सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया था लेकिन उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी और थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद ही वह मारा गया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने अवंतिपुरा के चूरस्वू गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान शाहिद के तौर पर हुई हैं, जो अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया था लेकिन उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी और थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद ही वह मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत