1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढे़र

बारामूला में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढे़र

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2018 10:24 am IST,  Updated : Sep 13, 2018 02:10 pm IST

जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि...

j&k- India TV Hindi
j&k

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने कहा,"अरम्पोरा क्षेत्र में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके शव बरामद किए जा रहे हैं और तलाशी अभियान जारी है।"

पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने आतंकवादियोंके मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद सुबह इलाके को घेर लिया।

पुलिस ने कहा, "घेराबंदी सख्त होने पर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।" एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सोपोर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। सोपोर में शैक्षणिक संस्थान भी दिनभर के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत