1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एटा में पटाखे बनाते समय विस्फोट: 6 की मौत, 12 घायल

एटा में पटाखे बनाते समय विस्फोट: 6 की मौत, 12 घायल

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 04:42 pm IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में एक मकान में पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Etah- India TV Hindi
एटा में पटाखे बनाते समय विस्फोट: 6 की मौत, 12 घायल Image Source : INDIA TV

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में एक मकान में पटाखे बनाते समय हुए विस्फोट में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी सुखलाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है।

मिरहची के थानाध्यक्ष नारायण दत्त तिवारी के अनुसार थाने के मोहल्ला तकिया में नीरेश और मुन्नी देवी पटाखे का काम कर रहे थे कि अचानक विस्फोट हो गया जिसमें कम से कम 6 लोगो की की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बहुत ही नाजुक है और इसलिये मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में से दो लड़कियों की पहचान अंजली (11 वर्ष) और शीतल (16 वर्ष) के रूप में की गयी है । अभी तक यह नही मालूम हो पाया है कि जिस जगह यह पटाखे बनाने का काम हो रहा था उन्हें लाइसेंस प्राप्त था या नहीं। पुलिस और आला अधिकारी मामले की जांच कर रहे है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत