1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश में शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत VAT, अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए सरकार का फैसला

मध्य प्रदेश में शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत VAT, अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए सरकार का फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2019 08:26 am IST,  Updated : Sep 21, 2019 08:26 am IST

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए राज्य सरकार ने शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत वैट लगाने का फैसला किया।

Madhya Pradesh government to impose 5 percent VAT on liquor, petrol and diesel prices to generate fu- India TV Hindi
Madhya Pradesh government to impose 5 percent VAT on liquor, petrol and diesel prices to generate funds (Representative Image)

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए व्यापक नुकसान के मद्देनजर अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए राज्य सरकार ने शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत वैट लगाने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मॉनसून के दौरान भीषण बारिश के कारण राज्य को 12,000 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से पांच प्रतिशत मूल्य वर्द्धित कर (वैट) लगाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यरात्रि से कीमतों में वृद्धि लागू हो जाएगी। उन्होंने यह बयान शुक्रवार (20 सितंबर) को दिया था। इसका मतलब है कि राज्य में आज से शराब, पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत वैट लागू हो गया है।

हालांकि, अधिकारी के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा लगाया गया यह वैट अस्थायी है और इसे राज्य में बारिश की वजह से हुए नुकसान की भरपाई के मद्देनजर लागू किया गया है। ऐसे में यह संभव है कि बारिश की वजह से हुए नुकसान की भरपाई होने के बाद इसे हटा दिया जाएगा, लेकिन फिलहाल के लिए राज्य में यह लागू रहेगा।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत