1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग

किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2021 02:57 pm IST,  Updated : Feb 21, 2021 02:57 pm IST

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, ऐसे में अभिनेत्री गुल पनाग रविवार को किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची।

Gul Panag- India TV Hindi
किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची अभिनेत्री गुल पनाग Image Source : IANS

गाजीपुर बॉर्डर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन चल रहा है, ऐसे में अभिनेत्री गुल पनाग रविवार को किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंची। उन्होंने बॉर्डर पर राकेश टिकैत से मुलाकात की, आशीर्वाद लिया और अपना समर्थन किसानों को दिया। हालांकि इससे पहले भी कई अभिनेत्री और अभिनेता बॉर्डर पहुंच कर किसानों को अपना समर्थन दे चुके हैं। अभिनेत्री गुल पनाग ने कहा कि, मैं किसानों के ही परिवार से हूं और किसानों के समर्थन में पहुंची हुई हूं।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरी सरकार से यही गुजारिश है इतने वक्त से किसान यहां बैठे हुए हैं और कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। सरकार एक बार इन कानूनों पर बात करे और विचार विमर्श कर जल्द ही फैसला लेकर किसानों को घर जाने दें। अभिनेत्री गुल पनाग ने बॉर्डर पर पहुंच कर एक चरखा भी चलाया, वहीं किसानों से मुलाकात भी की।

सरकार और किसान संगठनों के बीच 11 दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। दूसरी ओर फिर से बातचीत शुरू हो इसके लिए किसान और सरकार दोनों तैयार है, लेकिन अभी तक बातचीत की टेबल पर नहीं आ पाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत