1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में किसानों का हंगामा, करनाल में सीएम खट्टर का घर घेरा, कुरुक्षेत्र में पुलिस से भिड़े

हरियाणा में किसानों का हंगामा, करनाल में सीएम खट्टर का घर घेरा, कुरुक्षेत्र में पुलिस से भिड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Oct 04, 2021 11:38 am IST

हरियाणा के किसानों ने करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव किया है। किसानों ने हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों और बीजेपी सांसदों का भी घेराव करने का ऐलान किया है।

धान खरीद को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसानों का आंदोलन, करनाल में सीएम खट्टर के आवास का करेंगे घेरा- India TV Hindi
धान खरीद को लेकर पंजाब और हरियाणा में किसानों का आंदोलन, करनाल में सीएम खट्टर के आवास का करेंगे घेराव Image Source : PTI

चंडीगढ़: पिछले 10  महीने से धरने पर बैठे पंजाब हरियाणा के किसान आज सड़कों पर उतर गए हैं। दोनों राज्यों के किसान धान खरीदी की तारीख बढ़ाए जाने से नाराज हैं। किसान संगठन आज हरियाणा और पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा के किसानों ने करनाल में सीएम मनोहर लाल खट्टर के आवास का घेराव किया है। बड़ी संख्या में किसान खट्टर के आवास के पास जमा हुए और धरने पर बैठ गए हैं। किसानों ने हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों और बीजेपी सांसदों का भी घेराव करने का प्लान बनाया है है। आपको बता दें कि हरियाणा में किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार से ही जारी है। 

किसानों की नाराजगी की वजह केन्द्र सरकार का वह फैसला है जिसमें हरियाणा और पंजाब सरकार से कहा गया है कि सितंबर में हुई भारी बारिश की वजह से धान खरीदी फिलहाल रोक दे. इस फैसले के मुताबिक भारी बारिश की वजह से धान में नमी है इसलिए धान की खरीद 11 अक्टूबर से शुरू की जाए। हरियाणा में धान की खरीदी 25 सितंबर से शुरू होती है वहीं पंजाब में धान की खरीदी 1 अक्टूबर से होती है। वहीं किसानों का कहना है धान खरीदी तत्काल शुरू की जाए।

किसानों का कहना है भारी बारिश की वजह से पहले ही उनकी फसलों को नुकसान हुआ है। ऐसे में केन्द्र सरकार का धान खरीदी की तारीख बढ़ाने से उनका नुकसान दोगुना हो सकता है। 

 

farmers protest Haryana punjab live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 6:17 PM (IST)
    Posted by Gaurav Shukla

    पंजाब के CM चन्नी ने रेलवे से किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की

    पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से अनुरोध किया कि वो किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा दर्ज मामले वापस लें। पिछले साल केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान विभिन्न किसान संगठनों और यूनियनों के सदस्यों ने 2020 और इस साल पंजाब में रेलवे पटरियों पर धरना दिया था। सीएम कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों के खिलाफ मामले वापस लेने पर विचार करने को कहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि रेलवे सुरक्षा बल ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ करीब 30 मामले दर्ज किए हैं। 

  • 1:17 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    केजरीवाल ने पंजाब सरकार को लिखी चिट्ठी

  • 12:33 PM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    करनाल में सीएम खट्टर के घर के बाहर बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे, कुरुक्षेत्र में किसान और पुलिस के बीच झड़प, किसानों ने बैरिकडिंग तोड़ी

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Niraj Kumar

    करनाल अनाज मंडी में जुट रहे किसान, आज सीएम खट्टर और डिप्टी सीएम के आवास का करेंगे घेराव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत