1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मांगें नहीं मानी गर्ई तो बॉर्डर पर स्थायी घर बनाएंगे किसान, ईंट जोड़कर स्ट्रक्चर तैयार किया, देखिए वीडियो

मांगें नहीं मानी गर्ई तो बॉर्डर पर स्थायी घर बनाएंगे किसान, ईंट जोड़कर स्ट्रक्चर तैयार किया, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 06, 2021 02:28 pm IST,  Updated : Jan 06, 2021 02:42 pm IST

किसान आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज 42वां दिन है। टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने परमानेंट स्ट्रक्चर बना लिया है।

मांगें नहीं मानी गर्ई तो बॉर्डर पर स्थायी घर बनाएंगे किसान, ईंट जोड़कर स्ट्रक्चर तैयार किया, देखिए व- India TV Hindi
मांगें नहीं मानी गर्ई तो बॉर्डर पर स्थायी घर बनाएंगे किसान, ईंट जोड़कर स्ट्रक्चर तैयार किया, देखिए वीडियो Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: किसान आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड से दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे हैं। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन का आज 42वां दिन है। टीकरी बॉर्डर पर किसानों ने परमानेंट स्ट्रक्चर बना लिया है। किसानों ने हाईवे पर ईंट जोड़कर परमानेंट स्ट्रक्चर तैयार किया है। इतना ही नहीं किसानों ने कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी तो वे बॉर्डर पर स्थायी घर बनाएंगे। किसानों ने इंडिया टीवी रिपोर्टर से बात की और कहा कि वे मांगें पूरी होने तक यहां से नहीं हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बारिश और ठंड से उन्हें तकलीफ हो रही है लेकिन वे हार मानने वाले नहीं हैं। इस बीच उन्होंने ईंट जोड़कर परमानेंट स्ट्रक्चर तैयार करना शुरू कर दिया ताकि ठंड और बारिश से उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। 

पढ़ें: 'नेपाल को भारत का हिस्सा बनाना चाहते थे वहां के नरेश, लेकिन नेहरू ने ठुकराया था प्रस्ताव'

ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान

किसानों की मांगों को लेकर सोमवार को सरकार के साथ सातवें दौर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किसान यूनियनों के नेताओं ने सात जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का फैसला लिया। हालांकि, इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने वार्ता विफल होने पर छह जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया था, लेकिन मौसम खराब रहने के पूवार्नुमान को देखते हुए ट्रैक्टर मार्च का कार्यक्रम एक दिन बाद सात मार्च को रखने का निर्णय लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने को लेकर छह जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक देशभर में जनजागरण अभियान चलाने के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का भी एलान किया है।

पढ़ें: कांग्रेस, नोटबंदी और PM मोदी के बारे में प्रणब मुखर्जी ने अपनी किताब में किए कई खुलासे

देखिए, पूरी खबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत