1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला

जम्मू कश्मीर में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2015 09:49 am IST,  Updated : Nov 25, 2015 01:36 pm IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर फिदायीन हमला बोल दिया। हमला गोरखा राइफल्स के कैंप पर हुआ जिसमें जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JOC) शहीद हो गए हैं। हमले

जम्मू-कश्मीर में सेना...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला, JOC शहीद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर फिदायीन हमला बोल दिया। हमला गोरखा राइफल्स के कैंप पर हुआ जिसमें जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JOC) शहीद हो गए हैं। हमले के बाद कैंप में आग लग गई। तंगधार लाइन ऑफ कंट्रोल से लगता हुआ इलाका है। बताया जा रहा है कि 7-8 आतंकियों ने कैंप पर हमला किया है। यह इलाका LOC से सटा हुआ है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले 10 दिनों से आतंकियों के साथ एनकाउंटर चल रहा है। तंगधार सेक्टर कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक है और पूर्व में इसे घुसपैठ के मार्ग के रूप में उपयोग किया जाता रहा है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, कलसुरी रिज (तंगधार सेक्टर में) से आज सुबह सेना के एक शिविर की ओर गोलीबारी की गई। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के फिर से गोलीबारी करने से पहले वहां कुछ देर शांति रही और फिर मुठभेड़ शुरू हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या आतंकवादी घुसपैठ करने वाले समूह के हिस्सा हैं या नहीं। उन्होंने बताया, यह जांच का विषय है। हम इस पर केवल तभी टिप्पणी कर सकते हैं जब अभियान समाप्त हो जाएगा।

कुछ दिन पहले आर्मी इंटेलिजेंस को इनपुट मिला था कि आतंकी के कई ग्रुप बॉर्डर से सटे पाकिस्तानी इलाकों में मौजूद हैं। करीब 15 दिन पहले एक आतंकी ग्रुप भारतीय सीमा में घुसा था, जिनके साथ हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में आर्मी का एनकाउंटर हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत