1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी पर सवाल को लेकर अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

नोटबंदी पर सवाल को लेकर अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 31, 2018 07:20 am IST,  Updated : Aug 31, 2018 07:41 am IST

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी को लेकर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया।

नोटबंदी, जेटली, राहुल- India TV Hindi
नोटबंदी पर सवाल को लेकर जेटली ने राहुल पर किया पलटवार Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नोटबंदी को लेकर लगाए आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके आरोपों को मनगढ़ंत करार दिया। राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार ने अपने 15-20 हितैषी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी की थी। 

अरुण जेटली ने ट्वीट के जरिए कहा, "अल्पज्ञान खतरनाक होता है। राहुल गांधी ने एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति या फंसे हुए कर्ज) धारकों की मदद के लिए नोटबंदी की मनगढंत बातें करते समय यह भूल गए कि मोदी सरकार ने आईबीसी (ऋणशोधन अक्षमता और दिवालिया कोड) का कानून बनाकर उसे लागू किया है जिसके तहत एनपीए के चूककर्ताओं को अपनी कंपनियां गंवानी पड़ गई है।"

जेटली के राहुल गांधी पर पटलवार करने से पहले गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऊपर हमला करते हुए कहा कि नोटबंदी एक घोटाला था, जिसके पीछे मुख्य मकसद उनके हितैषी 15-20 बड़े उद्योगपतियों को मदद करना था जिनका कर्ज एनपीए में तब्दील हो गया था। 

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी मित्रों ने नवंबर 2016 की नोटबंदी के बाद अपने काले धन को सफेद कर लिया। जेटली ने राफेल जेट लड़ाकू विमान सौदे के संबंध में राहुल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर भी उनपर हमला किया। वित्तमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "राहुल गांधी ने मेरा सवाल नहीं पढ़ा है। हथियार से पूरी तरह लैस राफेल विमान के 2016 के सौदे में कीमत 2007 की पेशकश के मुकाबले 20 फीसदी कम है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत