1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई में शांतिवन नाम की इमारत में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते किया काबू

मुंबई में शांतिवन नाम की इमारत में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने समय रहते किया काबू

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 05:33 pm IST

मुंबई की शांतिवन इमारत में आग लगने की खबर है, आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं,

Fire at Shantivan Building in Mumbai- India TV Hindi
Fire at Shantivan Building in Mumbai Image Source : ANI

मुंबई। मुंबई की 7 मंजिला शांतिवन इमारत में गुरुवार को आग लगी लेकिन दमकल विभाग की गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। मिली जानकारी के मुताबिक आग को काबू में कर लिया गया है, शुरुआत में दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची थी। शांतिवन इमारत मुंबई के जोगेश्वरी क्षेत्र में आती है। रसोई घर के सामान में आग लगने की वजह से इमारत आग की चपेट में आई थी। आग से किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत