नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला में एक जूता कारखाने में शनिवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 24 गाड़ियों को भेजा गया। अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि आग जूता कारखाने के भूमिगत तल, भूतल और ऊपर की दो मंजिलों तक फैल गई।
Related Stories
घटना के बारे में सूचना देर रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि दमकल की 24 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जिनकी मदद से आग को काबू में किया गया।