1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: आग लगने के कारण दो सिनेमाघर जलकर खाक

आंध्र प्रदेश: आग लगने के कारण दो सिनेमाघर जलकर खाक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2018 11:45 am IST,  Updated : Sep 17, 2018 11:45 am IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को दो सिनेमाघर भीषण आग में जलकर खाक हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

andhra pradesh- India TV Hindi
andhra pradesh

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार को दो सिनेमाघर भीषण आग में जलकर खाक हो गए। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कन्या और श्री कन्या सिनेमाघर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। दोनों गजुवाका इलाके में एक ही बिल्डिंग में स्थित हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक सफाईकर्मी ने बिल्डिंग से धुआं उठते देखा और स्टाफ को सूचित किया, लेकिन जब तक दमकल वाहन पहुंचता, तब तक दोनों सिनेमाघर पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुके थे। आठ दमकल वाहनों के साथ दमकलकर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की। करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत