1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में भीषण आग से 400 झुग्गियां जल कर खाक

दिल्ली में भीषण आग से 400 झुग्गियां जल कर खाक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2015 10:25 am IST,  Updated : Oct 19, 2015 07:07 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में DDA ग्राउंड में बसी झुग्गियों में आग लगने से करीब 400 झुग्गियों जल कर खाक हो गई। आग इतनी तेज़ी से फैली की झुग्गियों के ऊपर से गुजर

दिल्ली में भीषण आग, 400...- India TV Hindi
दिल्ली में भीषण आग, 400 झुग्गियां जल कर खाक

नई दिल्ली: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में DDA ग्राउंड में बसी झुग्गियों में आग लगने से करीब 400 झुग्गियों जल कर खाक हो गई। आग इतनी तेज़ी से फैली की झुग्गियों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन केबिल भी पिघलकर नीचे गिरने लगीं। आग की वजह से झुग्गियों में रखे सिलिंडर और फ्रिज के कंप्रेसर फटने से भी आग तेजी से फैलती चली गई। हालंकि, आग की असल वजह का अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

आधी रात को अचानक लगी आग ने लोगों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। लोग अपनी झुग्गियों में सोए हुए थे कि चारों तरफ से अचानकर ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। अचानक लगी इस आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जो जैसे था वैसे अपनी जान बचाकर भागा। लोग अपनी झुग्गियों से सामान भी नहीं निकाल पाए।

भीषण आग की खबर प्रशासन तक पहुंचने के बाद आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत