1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बीफ होने के शक में भीड़ ने लगाई ट्रक में आग

बीफ होने के शक में भीड़ ने लगाई ट्रक में आग

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2017 07:17 am IST,  Updated : Jul 24, 2017 07:17 am IST

भीड़ ने आज यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के पलट जाने के बाद उसमें आग लगा दी। भीड़ का आरोप था कि ट्रक में बीफ लदा है।

Fire in truck in the wake of beef- India TV Hindi
Fire in truck in the wake of beef

बेरहामपुर: भीड़ ने आज यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक के पलट जाने के बाद उसमें आग लगा दी। भीड़ का आरोप था कि ट्रक में बीफ लदा है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भीड़ ने हमला किया तो ट्रक चालक और क्लीनर दोनों वहां से भाग गए। (फेयरवेल में बोले प्रणब, 'मैं मोदी की एनर्जी का मुरीद, उनसे जुड़ाव की खूबसूरत यादें लेकर जा रहा हूं')

ट्रक बिहार से मुंबई जा रहा था और रास्ते में संतुलन बिगडने से पलट गया। इसके बाद ट्रक से एक पैकेट गिर गया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि उस पैकेट में बीफ है। बेरहामपुर सदर के एसडीपीओ अशोक कुमार मोहंती ने कहा कि पैकेट की जांच करायी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसमें बीफ है या नहीं।

इस बीच इलाके में तनाव फैल गया और लोग ट्रक चालक तथा क्लीनर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क को जाम कर दिया। मोहंती ने कहा कि जाम समाप्त हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत