1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा ने जीती 26 में से 15 सीटें, राम माधव ने दी जीत की बधाई

लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा ने जीती 26 में से 15 सीटें, राम माधव ने दी जीत की बधाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 26, 2020 07:13 pm IST,  Updated : Oct 26, 2020 07:13 pm IST

भारतीय जनता पार्टी लद्दाख में लेह स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 26 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने पार्टी की जीत पर बधाई दी है।

First major victory for BJP in UT Ladakh, Congrats team BJP: Ram Madhav- India TV Hindi
First major victory for BJP in UT Ladakh, Congrats team BJP: Ram Madhav Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी लद्दाख में लेह स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 26 में से 15 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने पार्टी की जीत पर बधाई दी है। राम माधव ने ट्विट करते हुए कहा, ''केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भाजपा के लिए पहली बड़ी जीत। बीजेपी ने लेह स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 26 में से 15 सीटें जीतीं। बधाई हो टीम बीजेपी, लद्दाख।''

इस चुनाव में भारतीय जानता पार्टी ने 15 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस को 9 सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में निर्दलीयों ने भी 2 सीटों पर कब्जा किया है। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) चुनाव में बृहस्पतिवार को लेह में 65.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ था। 

मतदाताओं ने कुल 65.07 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव में खड़े 94 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेह जिले के छठे पर्वतीय परिषद की 26 सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस, आप के साथ ही 23 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 

इस चुनाव में मतदान के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर एहतियाती उपाय अपनाये गए थे जिसमें मास्क लगाना, सेनेटाइजर का इस्तेमाल, एकदूसरे से दूरी बनाये रखने का नियम शामिल था। 45,025 महिलाओं सहित 89,776 मतदाता 26 निर्वाचन क्षेत्रों मे फैले 294 मतदान केंद्रों पर मतदान करने के हकदार थे। 94 उम्मीदवारों में से भाजपा और कांग्रेस के 26-26 उम्मीदवार शामिल थे। 

कांग्रेस और भाजपा के अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) भी 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर यहां पहली बार अपनी किस्मत आजमा थी, जबकि बाकी 23 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सहित क्षेत्रीय दलों ने चुनाव से दूर रहने फैसला किया था। एलएएचडीसी- लेह में कुल 30 सीटें हैं और चार पार्षद सरकार द्वारा नामित होते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत