1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: शादीशुदा आदमी से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह ना करने पर पिता समेत पूरे परिवार की हत्या

झारखंड: शादीशुदा आदमी से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह ना करने पर पिता समेत पूरे परिवार की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 03, 2018 07:41 am IST,  Updated : Apr 03, 2018 07:41 am IST

झारखंड के जमशेदपुर एक परिवार के पांच सदस्यों की कथित रूप से इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वे एक अधेड़ से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह नहीं कर चाहता था।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर एक परिवार के पांच सदस्यों की कथित रूप से इसलिए हत्या कर दी गई क्योंकि वे एक अधेड़ से अपनी नाबालिग बेटी का विवाह नहीं कर चाहता था। सामने आ रही जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्रभावशाली परिवार ने मारे गए पिता पर दबाव बना रहे थे कि 45 वर्षीय व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री का विवाह पश्चिम सिंहभूम जिले के एक शादीशुदा आदमी से कर दे। जिससे उसने इंकार कर दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( किरीबुरू) तौकीर आलम ने बताया कि राम सिंह सिरका, उनकी पत्नी पनु कुई, पुत्री रंभा(17) और पुत्रों कंडे(12) और सोन्या( आठ) की गत 14 मार्च को धारधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। 

राम सिंह सिरका का क्षतविक्षत शव गुआ पुलिस थानाक्षेत्र के तुलासई गांव स्थित उनके घर से तीन किलोमीटर दूर जंगल में 27 मार्च को मिला, चार अन्य शव कल पांच किलोमीटर दूर एक अन्य जंगल में मिले। आलम ने कहा कि नौ नामित आरोपियों में चार क्षेत्र के एक प्रभावशाली परिवार के सदस्य हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत