1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: आज खतरे का स्‍तर पार कर सकती है यमुना, सरकार ने दिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के निर्देश

दिल्ली: आज खतरे का स्‍तर पार कर सकती है यमुना, सरकार ने दिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के निर्देश

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 18, 2019 11:22 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 06:44 am IST

दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है।

Waterlevel rises in yamuna- India TV Hindi
यमुना में बढ़ा जलस्तर, सरकार ने दिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के निर्देश Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा है क्योंकि यमुना नदी में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करने की संभावना है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

रविवार शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंचा

अधिकारियों ने बताया कि रविवार की शाम युमना नदी में जलस्तर 203.37 मीटर तक पहुंच गया है और इसके सोमवार तक इसके बढ़ कर 207 मीटर तक पहुंचने की संभावना है क्योकि हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से शाम छह बजे आठ लाख 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

भारी बारिश की वजह से बढ़ रहा जलस्तर

पूर्वी दिल्ली जिले ने एक आदेश में कहा है, ‘‘भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है और साथ ही हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और यमुना का जल स्तर कल सुबह 10 बजे तक 207 मीटर तक बढ़ सकता है, जिससे जान माल के नुकसान का खतरा पैदा हो गया है ।’’

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी

सभी उप-विभागीय मजिस्ट्रेटों को सोमवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली पुलिस और नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की मदद से निचले इलाकों के लोगों को निकालने का निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा ने रविवार को थोड़े-थोड़े अंतराल पर पानी छोड़ा। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे आठ लाख 14 हजार क्यूसेक पानी हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया था।

दिल्ली सरकार कर रही है यमुना के आसपास के इलाकों में टेंट लगाने की तैयारी

दिल्ली सरकार ने कहा कि निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को समायोजित करने के लिए आस-पास के इलाकों में टेंट लगाने की तैयारी की जा रही है। बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए रविवार शाम को अधिकारियों की एक बैठक हुई। पिछले साल जुलाई में यमुना नदी में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के पुराने पुल पर यातायात परिचालन कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था । पिछले साल यमुना नदी में जलस्तर 205.5 मीटर तक पहुंच गया था ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत