1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में यमुना में बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के पास बह रहा है पानी

दिल्ली में यमुना में बढ़ा जलस्तर, खतरे के निशान के पास बह रहा है पानी

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Aug 18, 2019 12:43 pm IST,  Updated : Aug 18, 2019 12:44 pm IST

दिल्ली में यमुना में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह 9 बजे हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से 3 लाख 25 हजार 518 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके 72 घंटे में दिल्ली तक पहुचने की उम्मीद है।

Water level raise in Yamuna river in Delhi- India TV Hindi
Water level raise in Yamuna river in Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना में वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह 9 बजे हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से 3 लाख 25 हजार 518 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिसके 72 घंटे में दिल्ली तक पहुचने की उम्मीद है। इससे पहले भी लगातार रोज पानी छोड़ा जा रहा है करीब 2 लाख क्यूसेक पानी पहले छोड़ा जा चुका है। फिलहाल, यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन बहाव और जल स्तर पहले से ज्यादा है। 

फिलहाल, यमुना का लेवल 203.35 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर होता है और 204.50 मीटर पर इसे वार्निंग माना जाता है। वार्निंग के बाद खतरे के निशान के आसपास पहुचने पर दिल्ली के ऐतिहासिक लोहे के पुल को ट्रैफिक की आवाजाही और रेल यातायात के लिए बंद कर दिया जाता है। अभी सब सुचारू रूप से चल रहा है। निचले इलाको तक अभी पानी नहीं आया है। पानी आने पर प्रसाशन की तरफ से लोगों के लिए टेंट की व्यवस्था की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत