1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला के चौथे मामले में आज आ सकता है फैसला

लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला के चौथे मामले में आज आ सकता है फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 15, 2018 09:54 am IST,  Updated : Mar 15, 2018 09:54 am IST

इस मामले में लालू यादव, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित 31 आरोपी है। ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट का आज का फैसला भी लालू के खिलाफ आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो लालू को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है।

Fodder-Scam-Case-Verdict-in-Dumka-case-against-Lalu-Yadav-today- India TV Hindi
लालू प्रसाद यादव पर चारा घोटाला के चौथे मामले में आज आ सकता है फैसला

नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव पर सीबीआई की विशेष अदालत आज चारा घोटाला के एक और मामले में फ़ैसला सुनाएगी। यह दुमका कोषागार से जुड़ा मामला है जिसमें दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच यहां के कोषागार से 13.13 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए थे। इस मामले में राजद प्रमुख के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा भी आरोपी है। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने इस मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुनाने की तिथि 15 मार्च 2018 निर्धारित की थी।

इस मामले में लालू यादव, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित 31 आरोपी है। ऐसा माना जा रहा है कि कोर्ट का आज का फैसला भी लालू के खिलाफ आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो लालू को कम से कम 10 साल की सजा हो सकती है। ऐसे में आज का दिन लालू की मुश्किलें और बढ़ा सकता है। बता दें कि लालू यादव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्‍य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले की जांच के बाद सीबीआई ने 11 अप्रैल, 1996 को प्राथमिकी दर्ज की थी। 49 अभियुक्तों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट की गई। इसमें तीन सरकारी गवाह बन गए थे। एक आरोपित दुमका के तत्कालीन कमिश्नर एसएन दुबे पर लगे आरोप ऊपरी अदालत से निरस्त हो गए थे। ट्रायल के दौरान 14 अभियुक्तों का निधन हो गया। वर्तमान में 31 अभियुक्त अदालत में ट्रायल फेस कर रहे हैं।

झारखंड के चारा घोटाले में लालू यादव पर पांच मुकद्दमे दर्ज थे जिनमें से तीन पर सजा का एलान हो चुका है और चौथे मुकद्दमे पर फैसला आ सकता है। वहीं पांचवा मामला डोरंडा कोषागार से जुड़ा है जो चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला है। इसमें करीब 139.35 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप है। फिलहाल इस मामले पर भी सुनवाई जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत