1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे, कोरोना वैक्सीन पर दोनों देशों के बीच होगी चर्चा

विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे, कोरोना वैक्सीन पर दोनों देशों के बीच होगी चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 21, 2021 02:42 pm IST,  Updated : May 21, 2021 02:42 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार 24 मई से पांच दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जायेंगे जहां वे अमेरिकी कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी टीके की खरीद और बाद में इसके संयुक्त उत्पादन की संभावना के बारे में चर्चा करेंगे ।

विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे, कोरोना वैक्सीन पर दोनों देशों के बीच होगी चर्चा- India TV Hindi
विदेश मंत्री जयशंकर सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे, कोरोना वैक्सीन पर दोनों देशों के बीच होगी चर्चा Image Source : PTI

 नयी दिल्ली:  विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार 24 मई से पांच दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जायेंगे जहां वे अमेरिकी कंपनियों के साथ कोविड-19 रोधी टीके की खरीद और बाद में इसके संयुक्त उत्पादन की संभावना के बारे में चर्चा करेंगे । विदेश मंत्रालय से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘ विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 से 28 मई 2021 तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे । न्यूयार्क में उनके संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस से मुलाकात की संभावना है। ’’ 

मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ चर्चा करेंगे । वे अमेरिकी मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वहां के प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा करेंगे । बयान के अनुसार, विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान उनका, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक एवं कोविड-19 महामारी से जुड़े सहयोग को लेकर कारोबारी मंचों से संवाद का कार्यक्रम है ।

जयशंकर की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब एक दिन पहले ही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत, अमेरिकी उद्यमों के साथ कोविड-19 रोधी टीकों की खरीद और बाद में देश में उसके उत्पादन की संभावना के बारे में बातचीत कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत