1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल गांधी को विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब, 'LAC पर जवान निहत्थे नहीं थे, संधि का पालन किया'

राहुल गांधी को विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब, 'LAC पर जवान निहत्थे नहीं थे, संधि का पालन किया'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 18, 2020 04:33 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 04:42 pm IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि लद्धाख के गलवान घाटी में एलएसी पर हमारे जवान निहत्थे नहीं थे बल्कि हमारे जवानों ने हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने के संधि का पालन किया।

राहुल गांधी को विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब, LAC पर जवान निहत्थे नहीं थे, संधि का पालन किया- India TV Hindi
राहुल गांधी को विदेश मंत्री एस जयशंकर का जवाब, LAC पर जवान निहत्थे नहीं थे, संधि का पालन किया Image Source : PTI

नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए एक ट्वीट किया और कहा कि लद्धाख के गलवान घाटी में एलएसी पर हमारे जवान निहत्थे नहीं थे बल्कि हमारे जवानों ने हथियारों का इस्तेमाल नहीं करने के संधि का पालन किया। उन्होंने कहा कि जवान जब कभी पोस्ट छोड़ते हैं तो अपने साथ हथियार लेकर जाते हैं। 15 जून को को गलवान में भी उन्होंने ऐसा ही किया। लेकिन संघर्ष के दौरान हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया। 1996 और 2005 के समझौते के मुताबिक फेसऑफ के दौरान जवानों को हथियारों का उपयोग नहीं करना है। 

इससे पहले राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा था कि हमारे असहाय जवानों को चीन ने मारने की हिम्मत कैसे की? हमारे सैनिकों को शहादत के लिए क्यों भेजा गया? राहुल गांधी के इसी ट्वीट के जवाब में एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि गलवान में हमारे जवान निहत्थे नहीं थे। जवानों के पास हथियार थे लेकिन संधि के नियमों का पालन करते हुए उन्होंने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत