1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क हादसे में चार पॉवरलिफ़्टिंग खिलाडियों की मौत, विश्व चैंपियन सहित 2 गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में चार पॉवरलिफ़्टिंग खिलाडियों की मौत, विश्व चैंपियन सहित 2 गंभीर रुप से घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 07, 2018 07:47 am IST,  Updated : Jan 07, 2018 07:47 am IST

दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे पर आज तड़के एक सड़क हादसे में चार पॉवरलिफ़्टिंग खिलाड़ियों की मौत हो गई जबकि पावर लिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियन सहित दो खिलाड़ी गंभीर रुप में घायल गो गए हैं.

4 power lifting players died in road accident- India TV Hindi
4 power lifting players died in road accident

दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे पर आज तड़के एक सड़क हादसे में चार पॉवरलिफ़्टिंग खिलाड़ियों की मौत हो गई जबकि पावर लिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियन सहित दो खिलाड़ी गंभीर रुप में घायल गो गए हैं. हादसा दिल्ली-पानीपत नेशनल हाईवे पर सिंघु बॉर्डर के पास हुआ तब हुआ जब खिलाड़ियों की कार डिवाइडर से टकरा गई. 

हादसे में वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव समेत छह खिलाड़ी जख्मी हो गए थे जिनमें से चार की मौत हो गई है. वर्ल्ड चैंपियन सक्षम यादव और दूसरे खिलाड़ी बाली की हालत गम्भीर है. दोनों को गंभीर हालत में नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया है. हादसा तड़के तकरीबन 4 बजे हुआ.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत