1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: शेल्टर होम में लड़कियों से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर, चार गिरफ्तार

दिल्ली: शेल्टर होम में लड़कियों से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में डाला जाता था मिर्च पाउडर, चार गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 30, 2018 07:20 am IST,  Updated : Dec 30, 2018 07:20 am IST

दिल्ली में एक आश्रयगृह की चार महिला कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई चारों महिलाओं पर आश्रयगृह में रहने वाली लड़कियों का उत्पीड़न करने का आरोप है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: दिल्ली में एक आश्रयगृह की चार महिला कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई चारों महिलाओं पर आश्रयगृह में रहने वाली लड़कियों का उत्पीड़न करने का आरोप है। DCW ने बताया कि बृहस्पतिवार को द्वारका के एक निजी आश्रयगृह की जांच के दौरान उन्होंने पाया कि आश्रयगृह के कर्मचारी लड़कियों को नियम पालन नहीं करने पर बुरी तरह से दंडित करते हैं।

DCW का कहना है कि कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया कि महिलाकर्मी सजा के तौर पर उनके प्रावइेट पार्ट्स में मिर्ची का पाउडर डाल देती हैं। वहीं इस मामले के सामने आने पर पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने बताया कि इस खुलासे के बाद चार महिला कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला कर्मियों में एक कल्याण अधिकारी, एक प्रभारी और दो अन्य कर्मचारी हैं। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत