1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 20 फरवरी से अपने खातों से हर सप्ताह निकाल सकेंगे 50 हजार रुपये

20 फरवरी से अपने खातों से हर सप्ताह निकाल सकेंगे 50 हजार रुपये

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2017 10:27 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 11:45 pm IST

नई दिल्ली: 20 फरवरी से आप अपने बैंक अकाउंट से एक बार में 50 हजार रुपए निकाल सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 8 फरवरी को दो फेज में नकद निकासी सीमा खत्म करने

atm- India TV Hindi
atm

नई दिल्ली: 20 फरवरी से आप अपने बैंक अकाउंट से एक बार में 50 हजार रुपए निकाल सकेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 8 फरवरी को दो फेज में नकद निकासी सीमा खत्म करने की बात कही थी।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

पहले फेज में सोमवार से साप्ताहिक नकद निकासी की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपए की जा रही है। यह सीमा अभी 24 हजार रुपए है। वहीं, 13 मार्च से नकद निकासी पर कोई सीमा नहीं होगी। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की अंतिम द्विमासिक समीक्षा पेश करते हुए इस बात की घोषणा की थी।

Also read:

करंट अकाउंट से यह पाबंदी 1 फरवरी से ही खत्म कर दी गई थी। 1 फरवरी से एटीएम से भी नकद निकासी की सीमा खत्म कर दी गई थी, लेकिन बचत खातों पर 24 हजार रुपए की साप्ताहिक सीमा बरकरार रखी गई थी। हालांकि, यह रकम अब एक बार में भी निकाली जा सकती है।

गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से आरबीआई ने पर्याप्त मात्रा में नए नोट बैंकों और एटीएम में पहुंचने से पहले नकद निकासी के लिए सीमा तय कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत