1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अपनी मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कर्मी कल करेंगे दिल्ली में प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कर्मी कल करेंगे दिल्ली में प्रदर्शन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 19, 2017 09:22 pm IST,  Updated : Feb 19, 2017 11:45 pm IST

नई दिल्ली: अर्द्धसैन्य बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह कल लाखों सैन्यकर्मियों के लिए विशेष वेतन, ओआरओपी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर एक दिनी प्रदर्शन करेगा।

orop- India TV Hindi
orop

नई दिल्ली: अर्द्धसैन्य बलों के सेवानिवृत्त अधिकारियों का एक समूह कल लाखों सैन्यकर्मियों के लिए विशेष वेतन, ओआरओपी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर एक दिनी प्रदर्शन करेगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एसएसबी जैसे बलों के पूर्व सैन्यकर्मियों का संगठन देश में आतंरिक सुरक्षा बनाए रखने का काम करने वाले इन बलों के सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों तरह के कर्मचारियों के लिए कल्याणकारी लाभों की मांग कर रहा है।

Also read:

कन्फेडरेशन ऑफ एक्स-पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा, समान रैंक समान पेंशन, अर्द्धसैनिकों के लिए विशेष वेतन, पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी हमारी कुछ मांगे है जिसे 2004 से इन बलों से जुड़ने वालों के लिए बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि जंतर मंतर पर धरना के अलावा पूर्व सैन्यकर्मी अपनी मांगों के समर्थन में संसद की ओर मार्च भी करेंगे और गृह मंत्रालय को एक ज्ञापन दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि जवानों को परोसे जाने वाले भोजन की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी और परिवार के भी प्रदर्शन में आने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत