1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में पंजाब फॉर्मूला लागू करेगी कांग्रेस! गणेश गोदियाल होंगे प्रदेश अध्यक्ष- सूत्र

उत्तराखंड में पंजाब फॉर्मूला लागू करेगी कांग्रेस! गणेश गोदियाल होंगे प्रदेश अध्यक्ष- सूत्र

 Reported By: Vijai Laxmi @Vijai_laxmi
 Published : Jul 22, 2021 07:39 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 07:55 pm IST

पंजाब के बाद कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में भी बड़े संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और 3 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने जा रहे हैं।

उत्तराखंड में पंजाब फॉमूर्ला लागू करेगी कांग्रेस! गणेश गोदियाल होंगे प्रदेश अध्यक्ष- सूत्र- India TV Hindi
उत्तराखंड में पंजाब फॉमूर्ला लागू करेगी कांग्रेस! गणेश गोदियाल होंगे प्रदेश अध्यक्ष- सूत्र Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। पंजाब के बाद कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में भी बड़े संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। इंडिया टीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नया प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और 3 कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने जा रहे हैं। यानि पार्टी ने जो फार्मूला पंजाब में अपनाया है उसी फॉर्मूले के आधार पर उत्तराखंड में भी संगठनात्मक नियुक्तियां होंगी।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गणेश गोदियाल उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष होने जा रहे हैं। हालांकि, अभी उनकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द कांग्रेस अपनी उत्तराखंड कमेटी का ऐलान करेगी। पंजाब की तरह उत्तराखंड कांग्रेस में भी 3 कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाएंगे। प्रोफेसर जीतराम, भुवन काप्री, तिलकराज बेहर, राजपाल खरोला को उत्तराखंड में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

सूत्रों के मुताबिक, प्रीतम सिंह कांग्रेस पार्टी के सीएलपी लीडर होंगे। हरीश रावत कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष होंगे, वहीं किशोर उपाध्याय को कैंपेन कमेटी का सह अध्यक्ष होंगे। दिनेश अग्रवाल को कैंपेन कमेटी के संयोजक होंगे। आर्येंदर शर्मा कांग्रेस पार्टी के राज्य उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष होंगे। बताया जा रहा है कि इसका जल्द आधिकारिक ऐलान होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत